बच्चे का एक सवाल

 विजय शंकर पांडेय 


दुनिया का सबसे ताकतवर देश  

ड्रोन उड़ाता है, 

तो आतंकवादी काँप जातें हैं।  


पर बच्चे के घर लौटते ही  

लाचार पिता काँप जाता है।  


स्कूल से लौटा बेटा पूछता है—  

"पापा, क्या हुआ?"  


पापा घबराते हैं—  

"बेटा… कुछ नहीं।"  


बेटा सहमें हुए पूछता है—  

"वे ड्रोन से मार देंगे न हमें?"  


पापा पसीना-पसीना  

"नहीं-नहीं… होमवर्क करो पहले!"  


वो देश जहाँ  

मिसाइल से दुश्मन खत्म  

टैक्स से नागरिक खत्म  

और नन्हे बच्चे के एक सवाल से  

पूरा पेंटागन हिल जाता है।  


मिनेसोटा का बूढ़ा अंकल हँसता है  

"तुम लोग दुनिया जीत रहे हो  

पर मेरे तालाब में  

एक भी मछली नहीं पकड़ पाते!"  


क्यों?

क्योंकि केंचुआ डालना भूल जाते हो!


तो सुन लो सुपरपावर का राज  

बाहर ड्रोन, अंदर डर  

दुनिया पर राज, 

मगर घर में ही हार  

मछली चाहिए?  

नन्हा केंचुआ डालो यार।  



जय हो उस महान राष्ट्र की  

जहाँ सबसे बड़ा हथियार  

ड्रोन नहीं—  

बच्चे का एक सवाल होता है  

और सबसे कारगर चारा  

नन्हा-सा केंचुआ।  




.

.

.

.

.

.


#usa #Minnesota #immigrationagents #detained #child



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.